Rohit Sharma Love Story In Hindi : भारतीय क्रिकेट टीम में सभी खिलाड़ी एक से बढ़कर एक है। उन सभी में रोहित शर्मा एक ऐसा नाम है जिसे शायद ही कोई ना पहचानता हो। रोहित शर्मा अपने बेहतरीन शॉट के लिए हिटमैन के नाम से दुनियाभर में जाने जाते हैं। इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम में रोहित शर्मा कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के बदौलत लोगों के दिलों पर राज भी कर रहे हैं।
लेकिन क्या आपको पता है अपनी बल्लेबाजी के दम पर लाखों फैन्स के दिलों पर राज करने वाले रोहित शर्मा की बीवी रितिका उनके दिल की रानी हैं। इतना हीं नहीं बल्कि दोनों की लव स्टोरी (Rohit Sharma Love Story) भी बेहद दिलचस्प है, जो किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं लगती है। दरअसल, लंबे समय तक डेटिंग के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा और रितिका 13 दिसंबर 2015 को शादी के बंधन में बंधे थे।
शादी के इतने सालों बाद आज भी ये जोडी प्यार की मिसाल कायम करती है। दोनों के प्यार की कहानी दुनियाभर में लाखों युवाओं को प्यार करना सिखाती है। तो आइए जानते हैं रोहित शर्मा और रितिका की प्रेम कहानी और पहली मुलाकात के बारे में –

कैसे मिले रोहित और रितिका ?
रोहित शर्मा और रितिका (Rohit Sharma Love Story) की पहली मुलाकात एक इवेंट में हुई थी। उस समय रितिका स्पोर्ट्स क्लब की मैनेजर हुआ करती थी और इसी सिलसिले में वे दोनों शूट के लिए वहां पहुंचे थे। शूट के दौरान दोनों पहली बार आमने-सामने मिले थे। दिलचस्प की बात यह है की पहली बार में ही रितिका ने रोहित पर जरा भी ध्यान नहीं दिया था और ना ही इन्होंने रोहित में किसी तरह की दिलचस्पी दिखाई थी।
हालांकि रोहित शर्मा ने पहली नजर में ही रितिका को अपना दिल दे दिया था। फिर भी उन्होने अपने मन की बात नहीं कहीं। इसके बाद दोनों आए दिन मिलने लगे। दोनों की मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर दोनों के बीच शुरू हो गया डेटिंग का सिलसिला।

फिल्मी अंदाज में रोहित ने किया था रितिका को प्रपोज
आपको बता दे कि दोनों के बीच प्यार तो पहली मुलाकात के कुछ समय बाद ही हो गया था लेकिन दोनों ने इस बात पर कभी किसी को पता नहीं लगने दिया। अक्सर रोहित और रितिका (Rohit Sharma Love Story) दोनों छिपकर डेट किया करते थे। मीडिया ने कई बार दोनों को साथ में कैप्चर भी किया।
इसके बावजूद भी 6 साल तक रोहित और रितिका एक दूसरे को डेट करते रहे। उसके बाद आईपीएल 2015 के दौरान दोनों को साथ देखे जाने के बाद दोनों के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया और चैनलों पर तेजी से वायरल होने लगी। ऐसे में बिना देर किए रोहित ने रितिका को प्रपोज किया और हिटमैन के फिल्मी प्रपोजल को रितिका ने बिना सोचे एक्सेप्ट कर लिया।

प्रपोज करने के लिए चुनी थी खास जगह
रोहित शर्मा कितने प्रसिद्ध और जाने-मैन खिलाड़ी है, यह हम सभी जानते हैं, लेकिन उसके बावजूद भी उन्होंने अपने प्यार रितिका को प्रपोज करने के लिए कोई खास या महंगी जगह नहीं चुनी थी। इस खास मौके के लिए रोहित शर्मा ने उस जगह को चुना जहां से उन्होनें अपना क्रिकेट करियर शुरु किया था।
आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने प्यार का इजहार करने के लिए रोहित रितिका को बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब लेकर गए और घुटने पर बैठकर उन्हें शादी (Rohit Sharma Love Story) के लिए प्रपोज किया। खास बात तो यह है कि रितिका को रोहित के इस प्लान का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था, लेकिन प्रपोजल मिलते ही रितिका ने पहली बार में ही जवाब में हां कहा। इस तरह दोनों की प्रेम कहानी आगे बढी और कुछ समय बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

One thought on “Rohit Sharma Love Story In Hindi: बड़ी दिलचस्प है हिटमैन शर्मा की लव स्टोरी, फिल्मी कहानी को भी देती है मात”